[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, अलग-अलग इलाकों से 143 फरार वारंटी गिरफ्तार, जेल के डर से छिपे थे आरोपी

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान सफल रहा है। डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर सेंट्रल जोन के सभी थाना क्षेत्रों में दो दिवसीय विशेष वारंट तामीली अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला की निगरानी में पुलिस टीमों ने तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से लंबे समय से फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया।

Atiq Ahmed Son Death: बड़ी खबर…अतीक अहमद के बेटे समेत 3 की मौत, भाई से मिलने जा रहा था जेल, जानें मामले

अभियान के दौरान स्थायी और गिरफ्तारी वारंटों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 143 वारंट तामील किए गए, जिनमें 86 स्थायी और 57 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। सबसे अधिक 37 वारंट थाना सिविल लाइन, 31 वारंट थाना गंज और 22 वारंट थाना गोलबाजार क्षेत्र में तामील किए गए।

Pendra News: बारिश में टपकती छत के नीचे पढ़ाई, खतरे के साये में पढ़ने को मजबूर बच्चे, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Raipur News: पुलिस का कहना है कि लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी से न्यायालयों के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित होता है, अपराध की पुनरावृत्ति पर अंकुश लगता है और कानून-व्यवस्था मजबूत होती है। रायपुर पुलिस ने साफ किया है कि फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close