आज सुकमा दौरे पर जाएंगे सीएम साय, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व भूमिपूजन
रायपुर। CM Sai Visit Sukma: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का आज सुकमा दौरा प्रस्तावित है, जहां वे जिले को कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:05 बजे हेलीकॉप्टर से सुकमा पहुंचेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिला चिकित्सालय सुकमा में अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद वे जिला पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री साइंस पार्क सुकमा में VR Lab और STEM Lab का उद्घाटन करेंगे, साथ ही नालंदा परिसर भवन निर्माण का भूमिपूजन भी करेंगे। इसके अलावा इमली प्रसंस्करण यूनिट का उद्घाटन कर स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
CM Sai Visit Sukma: वहीं दोपहर करीब 2:20 बजे मुख्यमंत्री मिनी स्टेडियम सुकमा में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा। कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम को नया रायपुर लौटेंगे।



