सीएम साय ने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को फोन कर दी बधाई, कहा- जनसेवा के प्रति समर्पण देगा विकास को नई गति
रायपुर। CM Sai Congratulated Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोर कर बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चौधरी के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से बिहार में तीव्र प्रगति सुनिश्चित होगी। उल्लेखनीय है कि सम्राट चौधरी ने आज ही बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है।
Read More: बड़ी खबर…जोन कार्यालय से गायब हुए जमीन से जुड़े दस्तावेज, प्रशासनिक हलकों में मचा हड़कंप, जताई गई ये आशंका
सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
Read More: 3 संशोधन बिल पेश होते ही सदन में हंगामा, सपा सांसद ने किया परिसीमन बिल का विरोध
CM Sai Congratulated Samrat Chaudhary: इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, आपका समृद्ध राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति आपका समर्पण प्रदेश के विकास को नई गति और दिशा प्रदान करेगा तथा ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।




