[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Bhatapara News: जर्जर सड़क और स्कूल की बदहाली पर फूटा छात्रों का गुस्सा, राष्ट्रगान गाकर जताया विरोध, किया चक्काजाम

भाटापारा। Bhatapara News: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा विकासखंड अंतर्गत धुर्राबांधा गांव में शनिवार को स्कूली बच्चों ने अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। जर्जर सड़क और खस्ताहाल स्कूल भवन से परेशान सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राएं सड़क पर बैठ गए और जल्द से जल्द सड़क निर्माण तथा स्कूल भवन की मरम्मत या नए भवन के निर्माण की मांग करने लगे।

UP Crime News: फिल्म ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर में दफनाया शव, खुलासा होते ही उड़े लोगों के होश

बच्चों का कहना था कि खराब सड़क के कारण स्कूल आने-जाने में रोजाना परेशानी होती है, वहीं जर्जर भवन में पढ़ाई करना भी जोखिम भरा है। प्रदर्शन की सबसे खास बात यह रही कि विद्यार्थियों ने अपनी मांग को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से रखते हुए राष्ट्रगान गाकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद उन्होंने एक स्वर में अपनी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी बच्चों के आंदोलन का समर्थन किया। उनका कहना है कि लंबे समय से सड़क और स्कूल भवन की स्थिति खराब है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर बच्चों को सड़क पर उतरना पड़ा।

Bhanupratappur News: लापरवाही या हादसा? पाइपलाइन कार्य के दौरान जिंदा मिट्टी में दबा मजदूर, चार दिन बाद खुला दर्दनाक राज

Bhatapara News: सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा छात्रों और ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। फिलहाल, धुर्राबांधा गांव का यह अनोखा प्रदर्शन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सभी की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close