छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
धान खरीदी को लेकर उप मुख्यमंत्री का बड़ा बयान,कहा किसानो को चिंता करने की जरूरत नहीं

रायपुर/प्रविंस मनहर – उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा करते हुए धान खरीदी को लेकर कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था की गई है। प्रदेश में 15 नवंबर से सुचारु रूप से धान खरीदी प्रारंभ हुई है। और पहले ही दिन अलग अलग सहकारी सोसायटी में 20 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई है। प्रदेश के किसान पूरी तरह से निश्चिंत रहे,सरकार ने धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि,धान खरीदी में किसानों को किसी भी प्रकार से दिक्कत ना हो। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकारी पूरी तत्परता से व्यवस्था संचालन में जुटे है।
Advertisement




