[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Azura Club Viral Video: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, तय समय के बाद भी देर रात तक चलता रहा DJ, कार्रवाई पर उठे सवाल

रायपुर। Azura Club Viral Video: राजधानी रायपुर और नवा रायपुर क्षेत्र में क्लब संचालन को लेकर बनाए गए नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। नवा रायपुर स्थित अजुरा क्लब का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी क्लब में तेज आवाज में डीजे और पार्टी जारी रहने का दावा किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार प्रशासन और पुलिस द्वारा क्लब, बार एवं मनोरंजन स्थलों के संचालन के लिए रात 11 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद अजुरा क्लब में तय समय के करीब दो घंटे बाद तक डीजे की धुन पर पार्टी चलती रही। वायरल वीडियो में देर रात तक लोगों की मौजूदगी और तेज संगीत सुनाई देने की बात कही जा रही है।

स्थानीय सूत्रों का आरोप है कि क्लब में देर रात तक पार्टी के साथ-साथ शराब परोसने का सिलसिला भी जारी रहा। हालांकि इस संबंध में प्रशासन या पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इस घटना के बाद पुलिस की निगरानी व्यवस्था और कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि निर्धारित समय के बाद भी क्लब संचालित हो रहे हैं तो नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी किसकी है।

बताया जा रहा है कि राजधानी और नवा रायपुर क्षेत्र में कई क्लब और पार्टी स्थल समय सीमा का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

Azura Club Viral Video: मामला मंदिरहसौद थाना का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग उठने लगी है। यदि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो क्लब संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close