Kanker IED Blast: नक्सल डंप बरामद करने के दौरान बड़ा हादसा, आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से DRG के 3 जवान घायल
कांकेर। Kanker IED Blast: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ा झटका लगा है। कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में नक्सल ( Kanker IED Blast) डंप बरामद करने निकली टीम के दौरान अचानक आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान घायल हो गए।
Read More: Pune Rape Case: दरिंदगी की हदें पार..65 साल के बुजुर्ग ने 4 साल की मासूम से की हैवानियत, फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम को इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री (डंप) की सूचना मिली थी। इसी आधार पर जवान सर्च ऑपरेशन के लिए जंगल में पहुंचे थे। अभियान के दौरान ही नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को घने जंगल से बाहर निकालने की कोशिश जारी है। सुरक्षा कारणों और दुर्गम इलाके के चलते राहत कार्य में चुनौती आ रही है।
Read More: West Bengal Repolling: पश्चिम बंगाल में15 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान जारी, दोनों सीटों पर सुबह 9 बजे तक 16.23% तक हुई वोटिंग
Kanker IED Blast: कांकेर के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन जवान घायल हुए हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर लाने के प्रयास जारी हैं। साथ ही, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है ताकि अन्य किसी खतरे को टाला जा सके। फिलहाल सभी की नजरें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं और जवानों की हालत को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।




