Chakradhar Samaroh: 10 दिवसीय चक्रधर समारोह का आगाज आज, दिखेगी सांस्कृतिक धरोहर और कला की झलक
रायगढ़। Chakradhar Samaroh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज से चक्रधर समारोह का आयोजन होने जा रहा है। जिसका शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। 10 दिवसीय इस भव्य आयोजन में देश-प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। साथ ही कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी।
चक्रधर समारोह को लेकर सीएम साय ने कहा कि, यह वही धरती है जहाँ महाराजा चक्रधर सिंह जी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य को नई पहचान दी और रायगढ़ को कला की राजधानी बना दिया। चक्रधर समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि परंपरा, इतिहास और कलाओं की सुंदरता को अनुभव करने का एक अद्भुत अवसर है।
Chakradhar Samaroh: उन्होंने कहा कि, गणेशोत्सव की परंपरा से जुड़ा यह आयोजन आज भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की लय और माधुर्य से दुनिया को मंत्रमुग्ध करता है। महाराजा चक्रधर सिंह जी के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और समस्त कला-प्रेमियों को इस सांस्कृतिक यात्रा का हिस्सा बनने हेतु हार्दिक आमंत्रण देता हूँ।
यहां क्लिक कर देखें
https://x.com/vishnudsai/status/1960562747168489820




