[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन का स्थापना दिवस संपन्न, सामाजिक एकता और स्वरोजगार पर हुआ मंथन

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व समाज संगठन का छठवां स्थापना दिवस गुरुवार को रायपुर स्थित वृंदावन हॉल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों और अलग-अलग समाजों से बड़ी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधि, पदाधिकारी और नागरिक शामिल हुए। समारोह की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार, स्वरोजगार और छत्तीसगढ़िया अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Read More: CM In Surajpur: तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच पहुंचे सीएम साय, महुआ पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, किया आत्मीय संवाद, सुनी समस्याएं 

तकनीकी शिक्षा से जुड़े युवा

बता दें कि, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहब उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मेघनाथ यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शेखर वर्मा सहित संभाग और जिला स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अपने संबोधन में मंत्री गुरु खुशवंत साहब ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी संस्कृति, सामाजिक भाईचारे और मेहनतकश लोगों से है। उन्होंने युवाओं से कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ लेकर युवा अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की सराहना करते हुए कहा कि संगठन समाज को एकजुट करने एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का बेहतर कार्य कर रहा है।

जातिगत की भावना से उठना है ऊपर

विशिष्ट अतिथि शेखर वर्मा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ियों को व्यापार और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है। आर्थिक रूप से मजबूत समाज ही अपने अधिकारों और पहचान को मजबूती दे सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मेघनाथ यादव ने सामाजिक एकता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि, सभी समाजों को जातिगत सोच से ऊपर उठकर एक मंच पर आने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न क्षेत्रों में बाहरी लोगों द्वारा छत्तीसगढ़ियों का शोषण किया जा रहा है, ऐसे में संगठन शक्ति को मजबूत करना जरूरी है।

Read More:  CG Paper Leak: पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट, तीन आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप से वायरल हुआ हिन्दी का पेपर 

उन्होंने कहा कि आज विभिन्न क्षेत्रों में बाहरी लोगों द्वारा छत्तीसगढ़ियों का शोषण किया जा रहा है, इसलिए समाज को जागरूक होकर संगठन शक्ति को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने सामाजिक एकता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है।

रोजगार देने वाले बनने का आह्वान

इस अवसर पर रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ियों को मजबूत बनना है तो व्यापार एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना होगा। साथ ही उन्होंने युवाओं से रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि दूसरों को रोजगार देने वाले बनने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि जब तक समाज आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होगा, तब तक परिवार एवं समाज को भी मजबूती नहीं मिल पाएगी।
समारोह के दौरान संगठन विस्तार का कार्य भी किया गया।

Read More: Kanker News: पंचायत फंड संकट पर बढ़ा विवाद, जिले के 56 सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, शासन-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप 

छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा एकता को मजबूत करने का संकल्प

रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल की अनुशंसा पर विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। वहीं गरियाबंद जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल एवं रायपुर जिला अध्यक्ष नारायण सोनी की अनुशंसा पर जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों का मंच पर स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा, परंपरा एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं उपस्थितजनों का सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।

ये सभी रहे मौजूद

Raipur News:  समारोह में सामाजिक एकता, संगठन विस्तार एवं छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्रम्ह देव पटेल प्रदेश संयोजक, संत कुमार केसकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष,लखन लाल साहू महामंत्री, जीवन सिन्हा कोषाध्यक्ष , उपाध्यक्ष – घनश्याम देवांगन ,अनुरूप साहू , आनंद राम सिन्हा, भोजराम डडसेना ,गेंदलाल वर्मा ,आनंद यादव , बेनी राम बघेल ,अशोक साहू सचिव, डॉ. कृष्ण कुमार पटेल अध्यक्ष कला एवं साहित्य प्रकोष्ठ, डॉ. डी पी देशमुख मीडिया प्रभारी, भानू प्रताप साहू कर्मचारी प्रकोष्ठ, नेतराम यादव , भागवत सोनी संगठन सहसचिव , महिला प्रकोष्ठ – सुमन देवांगन , मुकुंद ताम्रकार अध्यक्ष ,प्रेमलाल सिन्हा प्रवक्ता रायपुर संभाग प्रभारी अध्यक्ष ईश्वर पटेल, उपाध्यक्ष फतीश साहू ,धर्मेंद्र पटेल , पूरन यादव,भरत देवांगन पति राम पटेल , महेंद्र पटेल,पीतांबर पटेल, महेंद्र पटेल ,सोमनाथ पटेल ,नारायण सोनी , शेखर साहू दुर्ग संभाग अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे ।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close