Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पलक झपकते ही तबाह हुई 3 जिंदगियां, पुल से गिरते ही कार में लगी भीषण आग, 3 की जिंदा जलकर मौत

गुजरात। Gujarat Car Accident: गुजरात के राजकोट से हादसे की इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज 30 जनवरी की सुबह की है। जब गोंडल-आटकोट हाइवे पर छोटा उदेपुर से गोंडल की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से करीब 8 फीट नीचे गिर गई। हादसा इतना दर्दनाक था की कार के नीचे गिरते ही कार में आग लग गई। इस दौरान कार में दो महिला शिक्षक समेत तीन लोग सवार थे, जिनकी आग में झुलसकर मौत हो गई।

Gujarat Car Accident: वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और गोंडल नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया। कार में आग लगने की वजह फ्यूल रिसाव या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close