Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

आबकारी आरक्षक परीक्षा दिलाने आये अभ्यर्थी होते रहे परेशान,शासन प्रशासन के पास कोई विकल्प नहीं..

रायपुर/प्रविंस मनहर – रविवार को प्रदेश भर में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा था। यह परीक्षा व्यापमं द्वारा लिया जा रहा था जिसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाये गए थे वही व्यापमं द्वारा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के नियमों में किए गए बदलाव से रविवार को परीक्षा केंद्रों में उम्मीदवारों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जिन परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिला उन्होंने अलग अलग तरह से अपनी नाराजगी जताई। कहीं वे कलेक्टर बंगले में विरोध दर्ज कराने पहुंचे तो कहीं सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। परीक्षा केंद्र में डिजिटल डिवाइस से लेकर फुल स्लीव की ड्रेस के अलावा डार्क कलर वाले कपड़े पर भी रोक लगा दी थी। इसी वजह से बहुत से परीक्षार्थियों को एंट्री नहीं मिल पाई।रविवार को आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में सख्त नियमों के बीच प्रवेश समय को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। कई परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि उनके एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय अलग-अलग दर्ज था। किसी में 10.30 बजे और किसी में 10.45 बजे प्रवेश का समय लिखा था। इसी गड़बड़ी में कई परीक्षार्थी तय समय के बाद केंद्र पहुंचे, लेकिन उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close