Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबांग्लादेशब्रेकिंग न्यूज़

शेख हसीना की मौत की सजा के बाद ढाका में भड़की हिंसा, सड़कों पर उतरे लोग

ढाका। Dhaka Violence: बांग्लादेश की पूर्व सीएम शेख हसीना को आज मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) ने शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई। जिसके बाद से ही उनके समर्थक सड़कों पर उतार आए है। जिससे कई जगहों पर भारी हंगामे की खबरें मिली हैं।

बता दें कि, ढाका के कई इलाकों में उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसक झड़प की खबरें सामने आई हैं। यह झड़प तब शुरू हुई जब ढाका कॉलेज के कुछ छात्र दो बुलडोजर लेकर धानमंडी क्षेत्र में प्रवेश कर वहां नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। हसीना समर्थकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाने के लिए साउंड ग्रेनेड छोड़े और इलाके की सुरक्षा बढ़ाई।

Dhaka Violence: पहले से हिंसा से जूझ रही राजधानी में हसीना के समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गए, जिसके कारण कई इलाकों में हंगामा और झड़पें शुरू हो गईं। हिंसा की आशंका को देखते हुए इस क्षेत्र में सैन्यकर्मियों की तैनाती कर दी गई है ताकि संग्रहालय को किसी भी तरह के नुकसान से बचाया जा सके। वहीं सुरक्षा बलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दंगाइयों, आगजनी करने वालों और हिंसा फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close