Bhupesh Baghel On BJP: ‘आखिरकार भाजपा को कांग्रेस की शरण में आना पड़ा’, जानें भूपेश बघेल ने क्यों कही ये बात

रायपुर। Bhupesh Baghel On BJP: पेपर लीक की घटनाओं पर अंकुश लगाने और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार की नई पहल पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल नए कानून या समितियां बनाने से समस्या का समाधान नहीं होगा।
भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि, आखिरकार भाजपा को कांग्रेस की शरण में आना पड़ा। उन्होंने नंदन नीलेकणी को लेकर कहा कि, वे कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। बघेल ने कहा कि एक RSS के आदमी को हटाकर दूसरे RSS के आदमी को बैठा दिया गया, लेकिन नियम-कानून बनाने से कुछ नहीं होगा। केंद्र सरकार ने परीक्षा सुधार के लिए हाई-पावर टास्क फोर्स के गठन और अन्य उपायों की घोषणा की है, लेकिन असली चुनौती इन व्यवस्थाओं को ईमानदारी से लागू करने की है।
Bhupesh Baghel On BJP: उन्होंने कहा कि कानून चाहे जितने सख्त बना दिए जाएं, यदि उन्हें लागू करने वाली व्यवस्था निष्पक्ष और जवाबदेह नहीं होगी तो आम लोगों को उसका अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। अपने बयान के दौरान भूपेश बघेल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी व्यवस्था की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उसे लागू करने वाले लोग कितनी ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करते हैं।




