Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

IAS Tamboli Ayyaj: छत्तीसगढ़ कैडर के IAS तंबोली अय्याज फकीरभाई को बड़ी जिम्मेदारी, IRDAI में बने कार्यकारी निदेशक

रायपुर। IAS Tamboli Ayyaj:  छत्तीसगढ़ कैडर के 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी तंबोली अय्याज फकीरभाई को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति वित्तीय सेवा विभाग के अंतर्गत की गई है। जारी जानकारी के अनुसार, वह पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच वर्ष के संयुक्त कार्यकाल या अगले आदेश तक इस पद पर रहेंगे।

CG News: बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पद्म भूषण पुलेला गोपीचंद, CM ने कहा- तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

पुणे जिले से शुरू हुआ सफर

डॉ. तंबोली अय्याज फकीरभाई का जन्म 23 दिसंबर 1981 को महाराष्ट्र के पुणे जिले की बारामती तहसील के सोमेश्वर नगर में हुआ था। यह गांव उनका ननिहाल है। बताया जाता है कि उनके नाना यहां स्थित सहकारी चीनी मिल में काम करते थे। उनका मूल गांव मुखरी है, जो पुणे जिले की शिरूर तहसील में स्थित है। उनके पिता पास के जातेगांव में प्राथमिक शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।

MBBS के बाद सिविल सेवा की राह चुनी

डॉ. तंबोली अय्याज ने नौवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई शिरूर में पूरी की। गणित और विज्ञान विषयों के साथ स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में दाखिला लिया। हालांकि, करीब तीन महीने बाद उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़कर मेडिकल की पढ़ाई का विकल्प चुना। उन्होंने वर्ष 2006 में पुणे से MBBS की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी की और अपने दूसरे प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 75वीं रैंक हासिल की।

CG Coal Scam: 104 करोड़ के कथित लेन-देन का दावा, EOW की चार्जशीट में ‘C PARTY’ और ‘BHAWAN’ का जिक्र

IRDAI में निभाएंगे नई भूमिका

IAS Tamboli Ayyaj:  छत्तीसगढ़ कैडर में प्रशासनिक सेवाएं दे चुके डॉ. तंबोली अय्याज फकीरभाई की नई नियुक्ति बीमा क्षेत्र के नियामक संस्थान IRDAI में हुई है। कार्यकारी निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति पांच वर्ष के संयुक्त कार्यकाल या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। उनकी नियुक्ति से जुड़े आधिकारिक आदेश और पदभार ग्रहण करने की तारीख के आधार पर कार्यकाल की अंतिम अवधि निर्धारित होगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close