Breaking news
Advertisement
big breakingट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशदेश-विदेशधर्मपॉलिटिक्सबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने दी नवरात्रि की शुभकामना, बिहार सीएम नीतीश, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की खुशहाली की कामना, तेजस्वी ने अलग अंदाज में दी बधाई

एक्स पर तेजस्वी ने लिखा-हे मां! बिहार ने पिछले 20 वर्षों में गरीबी, पलायन, भूखमरी, अपराध, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य की बेहाली सबकुछ सह लिया! अब बिहार को इस दु:ख से उबारिये। जनसेवा के लिए तेजस्वी को शक्ति दीजिए।

नयी दिल्ली : शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को अपनी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। जय माता दी।”

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि इस बार नवरात्रि का यह पर्व बहुत खास है क्योंकि जीएसटी बचत उत्सव और स्वदेशी के मंत्र से देश में नई ऊर्जा आ रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए मिल-जुलकर प्रयास करें।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा, “मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। नवरात्रि के नौ दिन माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा भक्तों में शक्ति का संचार करती हैं और करूणा के जरिए सबका कल्याण करती हैं। नवरात्रि पूरे राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लाये।”

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “आप सभी को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा की कृपा से आपके जीवन में सदैव सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। जय माता दी।

राजद नेता तेजस्वी ने एक्स पर डाला है- हे माँ! बिहार ने पिछले 20 वर्षों में गरीबी, पलायन, भूखमरी, अपराध, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य की बेहाली सबकुछ सह लिया! अब बिहार को इस दु:ख से उबारिये। जनसेवा के लिए तेजस्वी को शक्ति दीजिए। ताकि तेजस्वी, हर घर समृद्धि , खुशहाली ला सके और नया बिहार बना सके।
“सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।” संदेश को वीडियो फॉर्मेट में भी एक्स पर डाला।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close