Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्समनोरंजनरायपुर

छत्तीसगढ़ी फिल्म में दिखेंगे मंत्री अमरजीत भगत, इस किरदार में आएंगे नज़र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंंत्री अमरजीत भगत अब फिल्मी दुनिया से भी जुड़ गए हैं। मंंत्री अमरजीत भगत छत्तीसगढ़ी फिल्म में अभिनय करते दिखेंगे। अमरजीत भगत फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ में शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे।

इस फिल्म के निर्माता डॉ. जेआर सोनी हैं। निर्देशक अमीर पति हैं। गुरु बालकदास की भूमिका ओम त्रिपाठी निभा रहे हैं। फिल्म के राइटर और प्रोड्यूसर जेआर सोनी ने बताया कि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि गुरु बालकदास और शहीद वीर नारायण सिंह गहरे मित्र थे। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत करने पर वीर नारायण सिंह को 1857 में फांसी दे दी गई थी। उसके करीब 3 साल बाद गुरु बालकदास की हत्या कर दी गई। इस फिल्म में 1820 से 1860 के बीच की कहानी दिखाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि अमरजीत भगत 2019 में संस्कृति मंत्री बनने के बाद से लगातार छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े लोगों से संपर्क में हैं। नया रायपुर में फिल्म सिटी का निर्माण कराना उनका सपना है। यह बात कम लोग जानते हैं कि अमरजीत भगत का संगीत से गहरा नाता है। एकांत में वे गाने सुनना पसंद करते हैं। ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ फिल्म के लिए जब भगत के पास जब शहीद वीर नारायण सिंह के किरदार का प्रस्ताव रखा गया तो वे उसे टाल नहीं सके।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close