[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

महिला एवं बाल विकास विभाग का बड़ा फैसला,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी पसंद की साड़ी चुनने की आजादी

प्रविंस मनहर/रायपुर – महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभाग में साड़ी वितरण की केंद्रीकृत खरीदी व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला लिया है। अब साड़ी खरीदी के लिए निर्धारित राशि सीधे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। विभाग के अनुसार हाल के दिनों में साड़ी खरीदी प्रक्रिया को लेकर सामने आए विभिन्न मुद्दों, समाचारों और सुझावों का गंभीरता से परीक्षण करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। सरकार का मानना है कि नई व्यवस्था से खरीदी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close