CG Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इस विभाग के चार अधिकारियों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
रायगढ़। CG Transfer: रायगढ़ जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रायगढ़ कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के तहत घरघोड़ा एसडीएम प्रवीण कुमार भगत को धरमजयगढ़ एसडीएम के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं लैलूंगा एसडीएम भरत कौशिक को धरमजयगढ़ एसडीएम (राजस्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी को घरघोड़ा एसडीएम बनाया गया है। जबकि जिला कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ राकेश कुमार वर्मा को लैलूंगा एसडीएम के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
CG Transfer: कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।





