Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

वन्यजीव प्रेमियों के लिए बुरी खबर, अचानकमार टाइगर रिजर्व में टाइगर की मौत, कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

मुंगेली। Achanakmar Tiger Death: मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) से वन्य जीव प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जहां दो टाइगरों के बीच हुए आपसी संघर्ष में एक टाइगर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना अचानकमार टाइगर रिजर्व के वनग्राम सारसडोल के 120 आरएफ परिसर में हुई, जहां दो टाइगरों के बीच हिंसक भिड़ंत हो गई। जिसमें एक टाइगर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही एटीआर प्रबंधन मौके पर पहुंचा। मृत टाइगर का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं एनटीसीए (नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी) के निर्देश पर टाइगर के आंतरिक अंगों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

Achanakmar Tiger Death: इस गंभीर घटना के बाद अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वन क्षेत्र में निगरानी, टाइगर मूवमेंट और प्रबंधन की तैयारियों को लेकर वन्य जीव प्रेमियों और विशेषज्ञों में चिंता बढ़ गई है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close