[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

राजनांदगांव IG की छुट्टी, अजय यादव को जिम्मेदारी: कोरिया SP समेत 24 IPS अधिकारियों का तबादला

24 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों में नए SP की तैनाती

CG IPS Transfer 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में राजनांदगांव रेंज को नया आईजी मिला है, जबकि राज्य के 12 जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों (SP) की नियुक्ति की गई है।

अजय कुमार यादव को नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से हटाकर राजनांदगांव रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है। वहीं, बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा बस्तर रेंज के आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल को भी पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर पदस्थ किया गया है। सरकार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया है।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा: याचिकाकर्ता ने जजों की ओर फेंके कागजात, अभद्र टिप्पणी के बाद कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया

इन जिलों को मिले नए एसपी

  • दंतेवाड़ा – चंद्रमोहन सिंह
  • धमतरी – भावना पांडेय
  • बीजापुर – उमेश प्रसाद गुप्ता
  • सुकमा – मयंक गुर्जर
  • नारायणपुर – संदीप कुमार पटेल
  • बालोद – किरण चव्हाण गंगाराम
  • सूरजपुर – योग कुमार पटेल
  • कबीरधाम – जितेंद्र कुमार यादव
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ – सुनील शर्मा

तबादला सूची के प्रमुख नाम

अधिकारी नई जिम्मेदारी
अजय कुमार यादव आईजी, राजनांदगांव रेंज
बालाजी राव सोमावर पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
प्रशांत कुमार अग्रवाल पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
चंद्रमोहन सिंह एसपी, दंतेवाड़ा
उमेश प्रसाद गुप्ता एसपी, बीजापुर
मयंक गुर्जर एसपी, सुकमा
संदीप कुमार पटेल एसपी, नारायणपुर
भावना पांडेय एसपी, धमतरी
जितेंद्र कुमार यादव एसपी, कबीरधाम
सुनील शर्मा एसपी, सारंगढ़-बिलाईगढ़

पूरी ट्रांसफर सूची

  • अजय कुमार यादव – आईजी, राजनांदगांव रेंज
  • बालाजी राव सोमावर – पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
  • प्रशांत कुमार अग्रवाल – पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
  • प्रशांत कुमार ठाकुर – उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय
  • रामकृष्ण साहू – उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय
  • धर्मेंद्र छवाई – सेनानी, 8वीं वाहिनी, राजनांदगांव
  • श्वेता राजमणि – उप पुलिस महानिरीक्षक, जगदलपुर
  • राजेश कुकरेजा – उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय
  • भावना गुप्ता – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय
  • चंद्रमोहन सिंह – पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा
  • रवि कुमार कुर्रे – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय
  • सूरज सिंह परिहार – सेनानी, 4वीं वाहिनी, माना
  • तरुण वर्मन – पुलिस अधीक्षक, जांजगीर
  • सुनील शर्मा – पुलिस अधीक्षक, सारंगढ़-बिलाईगढ़
  • जितेंद्र कुमार यादव – पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम
  • किरण चव्हाण गंगाराम – पुलिस अधीक्षक, बालोद
  • योग कुमार पटेल – पुलिस अधीक्षक, सूरजपुर
  • मनीष राय – पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा
  • उमेश प्रसाद गुप्ता – पुलिस अधीक्षक, बीजापुर
  • मयंक गुर्जर – पुलिस अधीक्षक, सुकमा
  • संदीप कुमार पटेल – पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर
  • रॉबिन्सन गुरिया – पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर
  • भावना पांडेय – पुलिस अधीक्षक, धमतरी

Janjgir Muskan Marriage News: पहले शराबी कहकर लौटाई बारात, अब उसी दूल्हे संग रचाई शादी, जानें क्यों बदला फैसला

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close