Uncategorized
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पांच दिवसीय यूपी प्रवास के बाद आज शाम रायपुर लौटेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के बाद आज शाम 5:30 हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर लौटेंगे। सीएम बघेल इसके पहले उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले से हेलीकॉप्टर द्वारा शाम 4.30 बजे छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय बलरामपुर पहुंचेंगे और वहां से रायपुर आएंगे। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल 5 दिनों से यूपी दौरे पर है. जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया।
Advertisement




