Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

CG BUDGET BREAKING : आंगनवाड़ी सेविकाओं का मानदेय 10 हजार, पेंशन 500 रूपए सहित दर्जनों सौगात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट भाषण में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए 18-35 वर्ष के युवाओं को 2500 रूपए प्रति माह की दर से बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने राजीव गांधी कृषि मजदूर योजना को शहरी क्षेत्र में लागू करने की घोषणा की। इसके साथ ही आंगनवाड़ी सेविकाओं की मानदेय 6500 से बढ़ाकर 10 हजार करने की घोषणा की।

बजट भाषण में राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता के उम्मीदों पर खरा उतरें हैं। चार वर्षों में अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वायदों को पूरा करने के लिए हम तमाम बाधाओं के बावजूद अडिग रहे। अबतक 16 हजार 415 करोड़ की राशि किसानों को दी जा चुकी है। शासन की योजनाओं से सभी वर्गों का सशक्तीकरण हुआ है। हमने संस्कृति को सहेजकर छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाया है। चार वर्ष के अल्प अवधि में किए गए कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ मांडल के रूप में पहचान मिली है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close