चार लोगों की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट, पड़ोसी ही निकला हथियारा ! इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
रायगढ़। Raigarh Murder Update: रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठूसेकेला में कल एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया था। जिसमें पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर उनके शव घर के पीछे बाड़ी में दफन कर दिया गया था, जिसे देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसमें पुलिस से इस हत्याकांड के आरोपी तक पहुंच चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी के तौर पर पड़ोसी लोकेश्वर पटेल को गिरफ्तार किया गया है। हत्याकांड के आरोपी लोकेश्वर पटेल पहले भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है और यूपी की जेल में बंद था, जिसका जमीन को लेकर मृतक के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था।
Raigarh Murder Update: बताया गया कि, आरोपी पर मृतक के घर के पीछे की जमीन हथियाने और धान चोरी जैसे कई मामले भी दर्ज है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आरोपी ने इस पुरानी रंजिश के चलते यह क़ातिलाना कदम उठाया। वहीं यह वारदात संपत्ति विवाद और जमीन मुआवजे के पैसों को लेकर भी अंजाम दी गई हो सकती है। पुलिस पड़ोस के लोगों और कुछ संदेहियों से इस एंगल से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।



