Sai Cabinet Meeting: सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम मुद्दों पर चल रही चर्चा
रायपुर। Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज महानदी भगव में शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। आज के इस कैबिनेट बैठक में किसानों से संबंधित मुद्दे प्रमुखता से उठाए जा सकते हैं। खरीफ सीजन की तैयारियों, खाद-बीज की उपलब्धता, कृषि योजनाओं की समीक्षा और किसानों को राहत देने से जुड़े प्रस्तावों पर सरकार महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।
इसके अलावा प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में खाद की उपलब्धता को लेकर सामने आ रही समस्याओं पर भी मंत्रिपरिषद मंथन कर रही है। कृषि कार्यों के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए खाद आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने संबंधी फैसले लिए जाने की संभावना है।
CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Sai Cabinet Meeting: बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों, विकास कार्यों, प्रशासनिक मामलों और जनहित से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा की जा रही है। राज्य सरकार की आगामी योजनाओं और नीतिगत निर्णयों को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणाएं सामने आ सकती हैं।




