[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Jitu Munda: बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचने वाले भाई को मिला न्याय, हरकत में आया जिला प्रशासन, जिम्मेदारों पर जल्द होगी कार्रवाई

क्योंझर। Jitu Munda बीते दिनों ओडिशा के क्योंझर से एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई थी। जहां बहन के खाते से पैसे निकालने के लिए भाई  जीतू मुंडा को मजबूरन अपनी बहन का कंकाल लेकर बैंक जाना पड़ा। क्योंकि बैंक कर्मियों ने उससे उसकी बहन का मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा था। इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था। वहीं अब इस मामले में अब पीड़ित भाई को आर्थिक मदद दी गई है।

Read More: Bilaspur News: ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बनाया शातिर चोर, सूने घरों की रेकी कर ऐसे देता था वारदात को अंजाम, 45 लाख का मशरूका जब्त 

दरअसल, इस घटना के सामने आने के बाद सीएम मोहन चरण माझी ने उत्तरी राजस्व मंडल आयुक्त को इस पूरी घटना की जांच करने का आदेश दिया था। जिसके बाद जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया। आदिवासी व्यक्ति जीतू मुंडा को आर्थिक मदद मुहैया कराई गई है। साथ ही जिला रेड क्रॉस फंड से जीतू मुंडा को बिना किसी देरी के 30,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी गई। वहीं जिला प्रशासन ने इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता चले कि किसी स्तर पर कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

बता दें कि, क्योंझर जिले के रहने वाले जीतू मुंडा की बहन कालरा मुंडा का स्थानीय ग्रामीण बैंक में खाता था जिसमें 19,402 थे। बहन की मौत के बाद जीतू जब खाते से पैसे निकलवाने गया तो बैंक के अधिकारियों ने कहा कि खाताधारक को लेकर आओ या मृत्यु प्रमाण पत्र दो। लेकिन कागजी प्रक्रिया की जानकारी न होने और बैंक के नियमों और दस्तावेजों की मांग से परेशान होकर जीतू ने अपनी बहन के कंकाल को कब्र से निकालकर बैंक ले गया था। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।

Read More: Raipur News: राजस्व विभाग की नई पहल, अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएं 

Jitu Munda जिला प्रशासन का कहना है कि यह घटना बैंकिंग जागरूकता की कमी के कारण हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दूरदराज के क्षेत्रों में सरकारी और बैंकिंग सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराएं। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने वालों की पहचान की जा रही है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close