[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Monsoon Session 2026: मानसून सत्र के पहले दिन पद्मश्री स्व. तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर सदन ने किया नमन

रायपुर। Monsoon Session 2026:  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही की शुरुआत शोक संवेदनाओं के साथ हुई। इस दौरान पद्मश्री स्वर्गीय तीजन बाई के निधन का उल्लेख करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Guru Khushwant Saheb Video: ऑटो से विधानसभा पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित चंद्राकर, वायरल हुआ वीडियो

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय लोक कला साधना और पंडवानी गायन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देश-विदेश में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और कला जगत के लिए उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

श्रद्धांजलि के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, मंत्रिमंडल के सदस्य, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों ने स्वर्गीय तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन ने उनके सम्मान में मौन रखकर उन्हें नमन किया।

CG Assembly Monsoon Session: निधन उल्लेख से शुरू होगी आज के सत्र की शुरूआत, सीएम साय समेत ये मंत्री देंगे सवालों के जवाब

Monsoon Session 2026: तीजन बाई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की सशक्त पहचान थीं। उन्होंने अपनी विशिष्ट पंडवानी शैली से न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। उनके निधन को कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा की नियमित कार्यवाही प्रारंभ की गई।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close