Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लेंगे कलेक्टर-एसपी की क्लास, न्यू सर्किट हाउस में होगा कॉन्फ्रेंस…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही बैठक लेने वाले है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस लेंगे। ये कांफ्रेंस राजधानी रायपुर में 12 और 13 सितंबर को होगी। रायपुर के न्यू सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे कांफ्रेंस आयोजित होगी। इस कांफ्रेंस में कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ, निगम कमिश्नर, सीएमओ मौजूद रहेंगे। 12 और 13 सितंबर को वे कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में 12 सितंबर को सुबह साढे़ दस बजे कांफ्रेंस प्रारंभ होगा। हालांकि, मुख्यमंत्री की क्लास 11 बजे शुरू होगी।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर, एसपी के साथ ही संभागायुक्त, आईजी, जिला पंचायत के सीईओ, नगर निगम आयुक्त, जिला मुख्यालयों के नगरपालिका के सीएमओ को इसमें बुलाया गया है। जीएडी सिकरेट्री ने इसके लिए सभी संबंधित अफसरों को इसकी सूचना भेज दी है। एजेंडा के अनुसार 12 सितंबर को ओपन हाउस टाईप होगा। इसमें सारे अधिकारी मौजूद रहेंगे। मगर अगले दिन 13 सितंबर को सिर्फ कलेक्टर, एसपी रहेंगे। याने क्लोज डोर मीटिंग होगी।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर लगाया 1000 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close