Breaking news
Advertisement
big breakingक्राइमदेशबिहारब्रेकिंग न्यूज़मुजफ्फरपुरहादसा

ट्रेन से गिरकर दो सगी बहनों की मौत, दोनों बैंककर्मी थीं

दानापुर से मुजफ्फरपुर आ रही इंटरसिटी ट्रेन में हादसा, स्वाति केनरा बैंक में पीओ और सुरुचि एसबीआई में क्लर्क थीं

मुजफ्फरपुर: सोमवार सुबह भगवानपुर स्टेशन के पास दर्दनाक हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई। दानापुर से मुजफ्फरपुर आ रही इंटरसिटी ट्रेन से गिरने के कारण यह हादसा हुआ। मृतक स्वाति कुमारी (27) केनरा बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर कार्यरत थीं, जबकि छोटी बहन सुरुचि (25) भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क थीं। दोनों बहनें ड्यूटी के लिए मुजफ्फरपुर आ रही थीं।

भगवानपुर ओवरब्रिज के निकट दोनों के शव रेलवे ट्रैक के पास पाए गए। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि उतरने के दौरान दोनों का पैर फिसल गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के समय स्वाति के कान में इयरफोन लगे होने की भी बात सामने आई है।

परिवार के अनुसार, स्वाति की शादी इसी साल फरवरी में मधुबनी जिले में हुई थी और उनके पति दिल्ली में डिफेंस विभाग में कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर थाना दारोगा सीएस आजाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आएगा।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close