
Raipur। BREAKING NEWS : प्रदेश के चर्चित कोयला घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए आईएएस अधिकारी Sameer Bishnoi से जुड़ी संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। ईडी द्वारा की गई कार्रवाई में करीब 30 एकड़ बेनामी जमीन को अटैच किया गया है। इसके अलावा Bagbahara क्षेत्र में स्थित 9 संपत्तियों को भी जब्त किया गया है। जब्त संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत 4 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।
यह कार्रवाई 540 करोड़ रुपए के अवैध कोल लेवी प्रकरण से जुड़ी हुई है, जिसकी जांच लंबे समय से जारी है। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस मामले में वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के कई पहलू सामने आए हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व की गई छापेमारी के दौरान जांच एजेंसियों को 4 किलो सोना, हीरे और लाखों रुपए नकद भी बरामद हुए थे। इस प्रकरण में पहले भी कई चल-अचल संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है।
BREAKING NEWS : ईडी की इस ताजा कार्रवाई के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।




