[t4b-ticker]
Advertisement
big breakingपॉलिटिक्सबड़ी खबर

Big News : जदयू नेता की धारदार हथियार से हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस…

नालंदा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में सोमवार को अपराधियों ने जदयू के एक नेता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला परवलपुर थाना के माऊआ गांव का है। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अनिल कुमार सुबह अपने खेत की तरफ गए थे। इसी क्रम में पहले से घात लगाए चार-पांच लोगों ने उनकी हत्या कर दी। आशंका व्यक्त की गई है कि पहले उनकी जमकर पिटाई की गई और फिर धारदार हथियार से शरीर पर कई वार किए गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना के बाद नालंदा के सांसद और मौजूदा एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार तथा मृतक के परिजनों ने बताया कि मतदान के दौरान अनिल कुमार पोलिंग एजेंट बने थे। विरोधी पार्टियों के नेताओं से उनकी बकझक हुई थी। उसी दौरान विरोधियों ने देख लेने की धमकी दी थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

उपकुलसचिव के खिलाफ ABVP ने खोला मोर्चा, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close