Raipur Bomb Attack :पुरानी रंजिश में घर पर फेंका बम, बाहर गालीगलौज कर लहराया चाकू, इलाके में फैला दहशत
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Bomb Attack: राजधानी रायपुर में देर रात दहशत फैलाने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कबीर नगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर, हीरापुर में एक महिला के घर पर आरोपियों द्वारा कथित तौर पर बम फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ संदिग्ध घर के बाहर संदिग्ध गतिविधि करते दिखाई दे रहे हैं।
Read More: Raipur News: पेट्रोलिंग गाड़ी देख नदी में कूदा युवक, पुलिस बनाते रही वीडियो, डूबने से मौत
जानकारी के मुताबिक, रिंकू तिवारी नामक महिला के घर के बाहर फटाका बम फेंका गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी सोनू पटेल और उसके साथियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने और घर के बाहर चाकू लहराने का भी आरोप लगाया गया है।
Read More: CM Sai Meet CM Rekha Gupta: सीएम विष्णु देव साय ने की दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर की चर्चा
Raipur Bomb Attack: बताया जा रहा है कि, प्रार्थिया के बेटे और आरोपी पक्ष के परिवार के बीच पहले से विवाद और रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते यह घटना हुई। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सोनू पटेल समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।




