[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

CG Gangrape News: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप की बड़ी वारदात, भाई को बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, इलाके में फैली सनसनी

बलरामपुर। CG Gangrape News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। वाड्रफनगर क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि तीन युवकों ने युवती के भाई को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू, पांच दिनों तक गूंजेंगे जनहित के मुद्दे

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में रविवार को एक 19 वर्षीय युवती अपने रिश्तेदार के साथ परिचितों के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और युवती के भाई को बंधक बनाकर उसके उसके हाथ-पैर बांध दिए और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता का भाई किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने में सफल रहा और उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इलाके में घेराबंदी की और कुछ ही समय में तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

Electricity Bill Hike: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका, फिर महंगी हुई बिजली, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

CG Gangrape News: पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा और आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ और प्रारंभिक जांच के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गहन पड़ताल की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close