[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Crime News: सरेआम दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक-दूसरे पर चले चाकू, वीडियो वायरल होते ही 7 आरोपी गिरफ्तार

हिमांशु पटेल/रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में दो पक्षों के बीच हुए खूनी विवाद मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 7 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, रविवार सुबह डायल-112 को सूचना मिली थी कि भाठागांव क्षेत्र में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही थाना पुरानी बस्ती पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां घायल अवस्था में मिले लोगों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। घटना में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को चाकू लगने की भी पुष्टि हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष चाय दुकान के पास मौजूद थे। इसी दौरान सामान्य बातचीत के बीच अचानक विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। विवाद इतना बढ़ा कि चाकू, डंडा और बेल्ट तक चल गए।

Raipur Crime News: मामले को गंभीरता से लेते हुए पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू, डंडा, बेल्ट और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस पूरी कार्रवाई में थाना पुरानी बस्ती पुलिस की अहम भूमिका रही।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close