[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: राजधानी में बीजेपी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, करेंगे कांग्रेस भवन का घेराव, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

रायपुर। Raipur News:  राजधानी रायपुर में बुधवार को राजनीतिक माहौल गर्म रहने वाला है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के घेराव का ऐलान किया है। इसके जवाब में कांग्रेस ने भी भाजपा कार्यालय के घेराव की रणनीति बनाई है। दोनों दलों के आमने-सामने आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

CM Sai On Congress: ‘युवाओं की आड़ में देश में अराजकता फैला रही कांग्रेस’, सीएम साय ने की पीएम आवास के बाहर हुए प्रदर्शन की निंदा

राजीव भवन में सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। वहीं, संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है और यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की एडवाइजरी भी जारी की है। भाजपा का आरोप है कि हाल ही में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर प्रदर्शन कर अराजक माहौल बनाने का प्रयास किया था। इसी के विरोध में भाजयुमो ने राजीव भवन के घेराव का निर्णय लिया है।

Akhilesh Yadav In Parliament: संसद में भड़के अखिलेश यादव, पूछा-‘पुलिस को बेटियों के कपड़े फाड़ने का अधिकार किसने दिया?’

Raipur News: दूसरी ओर, भाजपा के कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही कांग्रेस ने भी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को शंकर नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि अंबेडकर चौक पर आयोजित विरोध कार्यक्रम के बाद सभी सीधे राजीव भवन पहुंचें। दोनों राजनीतिक दलों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close