क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
हनुमान मंदिर से करीब 2 लाख रुपये के आभूषण चोरी,CCTV भी उखाड़ ले गए चोर

प्रविंस मनहर/रायपुर – बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के कमरौद गांव स्थित हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा पर चढ़ाए गए करीब 2 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार,चोरों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा से चांदी की छत्री, मुकुट, कमरबंध सहित कई अन्य कीमती आभूषण चुरा लिए। इतना ही नहीं,पहचान से बचने के लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी सुबह पूजा के दौरान मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को हुई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना गुंडरदेही थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Advertisement




