Amit Chimnani News: लिफ्ट में फंसे भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता, करीब 15 मिनट बाद किया गया रेस्क्यू, कॉम्प्लेक्स प्रबंधन पर लगे लापरवाही के आरोप
रायपुर। Amit Chimnani News: अमित चिमनानी राजधानी रायपुर के एक निजी कॉम्प्लेक्स में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत 7 लोग अचानक लिफ्ट में फंस गए। बताया जा रहा है कि लिफ्ट बीच मंजिल में तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई, जिससे अंदर मौजूद लोग करीब 15 मिनट तक फंसे रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लिफ्ट में फंसे लोगों ने कई बार अलार्म बजाया और फोन के जरिए मदद मांगी, लेकिन तकनीकी टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद कॉम्प्लेक्स के सुरक्षा गार्ड और स्टाफ ने काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना के बाद अमित चिमनानी ने कॉम्प्लेक्स प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने पूरे मामले की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
Amit Chimnani News: इस घटना के बाद रायपुर में एक बार फिर लिफ्ट सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले भी शहर के कई कॉम्प्लेक्स और इमारतों में लिफ्ट खराब होने और लोगों के फंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने नियमित मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है।




