Vande Matram Controversy : वंदे मातरम् पर भाजपा का प्रस्ताव पारित, कांग्रेस के फैसले के खिलाफ देशव्यापी अभियान का ऐलान
नई दिल्ली।Vande Matram Controversy : भारतीय जनता पार्टी ने वंदे मातरम् को लेकर बड़ा प्रस्ताव पारित किया है। भाजपा ने कांग्रेस कार्यसमिति के उस फैसले का विरोध किया है, जिसमें पार्टी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत के केवल पहले दो पदों के गायन की बात कही गई है। भाजपा ने कहा कि वह राष्ट्रीय गीत के सम्मान और उसकी ऐतिहासिक विरासत की रक्षा के लिए देशव्यापी अभियान चलाएगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों, खासकर युवाओं को इसके इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में इसके महत्व से अवगत कराया जाएगा। भाजपा ने कांग्रेस पर राजनीतिक तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय गीत के स्वरूप को सीमित करने का आरोप लगाया। प्रस्ताव में कहा गया कि 1937 के कांग्रेस कार्यसमिति के प्रस्ताव को दोहराने का फैसला स्वीकार नहीं किया जा सकता।
Road Accident: तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, हादसे में 5 की मौत, कई घायल
Vande Matram Controversy : भाजपा का कहना है कि राष्ट्रीय गीत भारत की आजादी, संघर्ष और राष्ट्र-जागरण की विरासत से जुड़ा है। पार्टी ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर राजनीतिक सुविधा के लिए किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रस्ताव के जरिए भाजपा ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पार्टी के किसी राजनीतिक प्रस्ताव को संवैधानिक संस्थाओं और संसद के निर्णयों से ऊपर नहीं रखा जा सकता। भाजपा अब इस मुद्दे को लेकर देशभर में जनजागरण अभियान चलाने की तैयारी में है।
भारतीय जनता पार्टी ने आज 22 अगस्त 2026 को वंदे मातरम् के सम्मान और उसकी ऐतिहासिक विरासत की रक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया।
भारतीय जनता पार्टी 19 अगस्त 2026 को कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा 1937 के अपने प्रस्ताव को पुनः स्वीकार करते हुए कांग्रेस के कार्यक्रमों… pic.twitter.com/c8700p3JBh
— Nitin Nabin (@NitinNabin) August 22, 2026




