[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Purandar Mishra Cyber Fraud: BJP विधायक से ठगी, नितिन नबीन का PA बताकर ऐंठे 10 हजार रुपए, पहले भी पार्टी के वरिष्ट नेता से हुई थी लूट

रायपुर। Purandar Mishra Cyber Fraud: राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने अब आम जनता के साथ ही नेता, मंत्रियों और विधायकों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को ठगों ने निशाना बनाया। इन शातिर ठगों ने उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निजी सहायक बताकर उनसे 10 हजार रुपए की ठगी की है। इस घटने के सामने आते ही हड़कंप मच गया।

Read More: BJP Government 12 Years: मोदी सरकार के स्वर्णिम 12 साल पूरे, जानें वो 12 बड़ी योजनाएं और 12 फैसले, जिसने बदला इतिहास और बदली लोगों की जिंदगी 

जानकारी के अनुसार, मामला खम्हारडीर थाना क्षेत्र का है। शातिर ठग ने विधायक को फोन कर खुद को नितिन नबीन का निजी सहायक बताया और जंगल के बीच गाड़ी का डीजल खत्म होने का बहाना बनाकर 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। विधायक ने अपने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा को पैसे भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद आरोपी ने दोबारो फोन कर पैसों की मांग की। जिससे की विधायक को शक हुआ।

Read More:  Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 66 हस्तियों को दिए पद्म पुरस्कार, धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, हरमनप्रीत कौर और रोहित शर्मा समेत कई दिग्गजों को मिला सम्मान 

Purandar Mishra Cyber Fraud: वहीं विधायक पुरंदर मिश्रा ने संबंधित नेता के कार्यालय में संपर्क कर जानकारी ली तो पता चला कि उस नाम का कोई व्यक्ति वहां कार्यरत ही नहीं है। इसके बाद सेवक  नारायण मिश्रा ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ट्रांजेक्शन डिटेल की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि, यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे कुछ दिन पहले ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ भी मोबाइल लूट की वारदात हुई थी। राजधानी में भाजपा नेताओं से जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close