Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

लाल आतंक को बड़ा झटका, मारा गया नक्सली कमांडर उधम सिंह ! मौके से 1 ऑटोमेटिक AK-47 राइफल बराबद

बीजापुर। Bijapur Naxal Encounter: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे की जो डेडलाइन 31 मार्च 2026 बताई है। उसका काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में आज बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र के चिन्नागेलूर जंगल में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर है।

दरअसल, दक्षिण बीजापुर क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने पर संयुक्त टीमें अभियान पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों के छूपे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और CRPF कोबरा के जवानों ने साउथ बस्तर के पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में नक्सलियों को घेर रखा है। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।

Bijapur Naxal Encounter: वहीं इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर सामने आई है। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने एक ऑटोमेटिक AK-47 राइफल और एक शव बरामद किया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी बताया जा रहा है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close