Dharamlal Kaushik: धरमलाल कौशिक से लूट मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी युवक गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

रायपुर। Dharamlal Kaushik: राजधानी रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक धरमलाल कौशिक से हुई मोबाइल लूट की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 8 बजे शंकर नगर मेन रोड स्थित भारत माता चौक के पास विधायक धर्मलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान एक युवक ने मौका देखकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था, वहीं पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी थी।
Dharamlal Kaushik: पुलिस की शुरुआती जांच और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी युवक की पहचान की गई। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक चौकीदारी का काम करता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसके पास से लूटा गया मोबाइल जब्त कर लिया गया।




