विजय बघेल ने उठाया सदन में दुर्ग का मुद्दा कहा, अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस मानव तस्करी को दे रही बढ़ावा
Vijay Baghel raised the issue of Durg in the House and said that Congress is indirectly promoting human trafficking

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा
छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में मानव तस्करी और धर्मांतरण कर दो नन द्वारा बस्तर की भोली भाली आदिवासी बेटियों को रोजगार दिलाने के नाम पर आगरा ले जाया जा रहा था, जब इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पड़ी तो इसका विरोध उनके द्वारा किया गया। जिसके बाद अब यह मुद्दा राज्य की राजनीति से होते हुए संसद तक पहुंच चुका है।

आज सदन में दुर्ग से संसद विजय बघेल ने यह मुद्दा संसद में उठाया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो ननों द्वारा बस्तर की आदिवासी बेटियों को कथित रूप से आगरा ले जाया जा रहा था। जागरूक नागरिकों की सतर्कता से इन लड़कियों को मानव तस्करी और धर्मांतरण से बचाया गया। यह मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ चुका है।
सांसद विजय बघेल ने इस गंभीर मुद्दे को संसद सत्र के शून्यकाल में उठाते हुए कांग्रेस पार्टी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेता इन ननों के समर्थन में खड़े होकर अप्रत्यक्ष रूप से मानव तस्करी को बढ़ावा दे रहे हैं।

बघेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ जैसे शांतिप्रिय राज्य में भ्रम फैलाकर अराजकता की स्थिति पैदा करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि कानून अपना कार्य कर रहा है और किसी को भी न्याय प्रक्रिया पर दबाव नहीं बनाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस संवेदनशील मुद्दे की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी सांसद ने की।




