[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Train Cancelled: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 10 से रद्द रहेंगी कई MEMU ट्रेनें, चेक करें स्टेट्स

Train Cancelled : अगर आप रोजाना ट्रेन से ऑफिस, कामकाज या किसी जरूरी सफर के लिए यात्रा करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे ने 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 के बीच कई MEMU ट्रेनों के संचालन को रद्द करने का फैसला लिया है। ऐसे में यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस जरूर जांच लें।

JPSC 14th PT Exam: JPSC परीक्षा विवाद में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू, अब तक 19 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी

इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते ट्रेनों पर असर

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में जरूरी विकास कार्य और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम किए जाने हैं। इन कार्यों को देखते हुए इस अवधि में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे के इस फैसले का असर संबंधित रूट पर सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि जरूरत के मुताबिक अन्य ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया जा सकता है।

स्टेशन जाने से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस

अगर आपकी यात्रा 10 अगस्त से 16 अगस्त के बीच होने वाली है और आप प्रभावित रेल रूट से सफर करने वाले हैं, तो स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले ट्रेन की वर्तमान स्थिति जरूर पता कर लें। रेलवे से जुड़े विकास कार्यों के कारण ट्रेनों के समय, रूट या परिचालन में अंतिम समय पर भी बदलाव संभव है। ऐसे में केवल पुराने शेड्यूल के भरोसे स्टेशन पहुंचना परेशानी का कारण बन सकता है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 16 अगस्त को नहीं चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 10,12 और 13 अगस्त को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा-मेदिनापुर-आद्रा मेमू ट्रेन 11,14 और 16 अगस्त को नहीं चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू 68056 16 अगस्त को नहीं चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 68046/68045 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू ट्रेन 10,13,14 और 16 अगस्त को कैंसिल रहेगी।

Sawan 2nd Somwar 2026: सावन का दूसरा सोमवार आज, बन रहा सोम प्रदोष व्रत का संयोग, शिव पूजा के साथ करें ये उपाय

Train Cancelled : रेलवे यात्रियों के लिए बेहतर होगा कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन से जुड़ी ताजा जानकारी आधिकारिक रेलवे माध्यमों से जांच लें। इससे ट्रेन रद्द होने या संचालन में बदलाव की स्थिति में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है। खासकर 10 से 16 अगस्त के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करने के बाद ही घर से निकले।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close