DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक खत्म, चार सेशन में कई अहम मुद्दों पर की गई चर्चा
रायपुर। DGP-IG Conference 2nd Day: डीजीपी आईजी कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन रहा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। आज की बैठक लगभग 12 घंटे से अधिक चली। बैठक के चार सेशन आयोजित किए गए, जिसमें विदेशी फंडिंग, नक्सल प्रभावित राज्यों की सुरक्षा स्थिति, जियो-पॉलिटिकल मुद्दों और विदेशी दखल तथा काउंटर स्ट्रैटेजी पर चर्चा हुई।
वहीं छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम ने नक्सल संबंधित रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। अंत में ईडी, रॉ, आईबी और अन्य इंटेलिजेंस एजेंसियों के अधिकारीयों ने प्रेजेंटेशन दिया। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल हुए थे।
पहले सेशन में देश- विदेशी विरोधी ताकतों द्वारा की जा रही फंडिंग पर नकेल कसने के लिए बैठक में चर्चा हुई। वहीं कॉन्फ्रेंस के दूसरे सेशन में नक्सलवाद को लेकर नक्सल प्रभावित राज्यों के तमाम DGP ने नक्सल रिपोर्ट की।
DGP-IG Conference 2nd Day: कॉन्फ्रेंस के तीसरे चरण में जियो-पॉलिटिकल पर चर्चा हुई। विदेशी दखल और काउंटर स्ट्रैटेजी’ पर भी चर्चा की गई। अलग-अलग राज्यों के अन्दर विदेशी फंडिंग, घुसपैठियों पर नकेल को लेकर चर्चा हुई। वहीं बैठक के चौथे और अंतिम सेशन में ईडी, RAW, IB, इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन दिया।




