Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

कांस्टेबल की लापरवाही से आरोपी फरार, एसपी ने कांस्टेबल को किया सस्पेंड…

छत्तीसगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ कॉन्स्टेबल को लापरवाही करने पर सस्पेंड कर दिया गया है, दरअसल थाना नवागढ़ के अपराध क्रमांक 293/2024 धारा 34(2) आब. एक्ट के आरोपी करन गोस्वामी निवासी सोठी थाना बम्हनीडीह को 5 अगस्त को न्यायालय नवागढ़ में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया था। आरोपी का जेल वारंण्ट बनने से जिला जेल खोखरा जांजगीर दाखिल करने जा रहा था। इसी दौरान जांजगीर में आरोपी करन गोस्वामी द्वारा आरक्षक को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 262 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस प्रकार आरक्षक सोमनाथ कैवर्त्य के द्वारा मुल्जिम सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने से आरक्षक को एसपी विवेक शुक्ला द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन कर रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध किया गया है।

बूढ़ापारा में चौपाटी को लेकर फिर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close