ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, 37.50 कैश, 3 लग्जरी कारें समेत 92 लाख से भी ज्यादा का माल जब्त
रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। जहां गंज थाना पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लाखों रुपए कैश व कई लग्जरी गाड़ियां मिली है।
बता दें कि, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात नागोराव गली अंडरब्रिज के पास कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रखब देव पाहुजा, पीयूष जैन, जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, दीपक अग्रवाल, कमल राघवानी, सचिन जैन के नाम शामिल है। ये मोबाइल ऐप्स के जरिए मास्टर आईडी बनाकर सट्टा चला रहे थे।
Raipur News: पुलिस ने 37.50 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, 2 महिंद्रा थार और 1 नेक्सा XL कार जब्त की। जिसकी कुल कीमत करीब 92.50 लाख रुपये बताई जा रही है। बताया गया कि ये आरोपी jmdbet777.com और classic777.com जैसी वेबसाइट्स पर काम कर रहे थे।




