Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डा

डॉ. आलोक चक्रवाल बने बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नए कुलपति

बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नए कुलपति डॉ. आलोक कुमार चक्रवाल होंगे। इसके लिए भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी नवीन कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। डॉ. आलोक अभी सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ थे। इससे पहले गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति अंजिला गुप्ता पिछले एक साल से एक्सटेंशन पर चल रही थी। अंजिला गुप्ता का कार्यकाल 8 अगस्त 2020 को खत्म हो चुका था।

डॉ. आलोक कुमार चक्रवाल सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में कामर्स एंड बिजनेस एडमिस्ट्रेशन विभाग में प्रोफेसर हैं। 52 साल के डॉ चक्रवाल का शिक्षण के क्षेत्र में 25 साल का अनुभव हैं। उन्होंने रिसर्च के क्षेत्र में भी करीब तीन दशक तक काम किया है। बता दें कि डॉ. चक्रवाल यूएसए, यूके, थाईलैंड, नेपाल जैसे देशों में जा चुके हैं। तीन गोल्ड व चार बेस्ट रिसर्च पेपर के साथ 100 से अधिक शोधार्थियों को आगे बढ़ा चुके हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close