Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायगढ़

CGPSC घोटाला मामले में CBI का बड़ा एक्शन, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। CGPSC Exam Scam: छत्तीसगढ़ में CGPSC घोटाले मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांस लोगों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई सीबीआई द्वारा छत्तीसगढ़ में चल रही जांच के तहत की गई है। जिसमें उन्हें सीबीआई के स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि, गिरफ्तार आरोपियों में CGPSC के पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित पीएससी के पूर्व सचिव के बेटे सुमित ध्रुव, निशा कोसले, दीपा आदिल और जीवन किशोर ध्रुव शामिल है। वहीं इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

CGPSC Exam Scam: यह मामला छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया में 2020 से 2022 के बीच हुई अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि इस दौरान आयोजित परीक्षाओं और साक्षात्कारों में योग्य अभ्यर्थियों की उपेक्षा कर, प्रभावशाली राजनेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों के करीबियों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी तथा अन्य उच्च पदों पर चयनित किया गया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close