[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Assembly Monsoon Session: नवा रायपुर सेवाग्राम को लेकर भिड़े भूपेश बघेल और अजय चंद्राकर, सदन में हुई तीखी नोकझोंक

रायपुर। CG Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नवा रायपुर में प्रस्तावित सेवाग्राम परियोजना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के बीच सदन में तीखी नोकझोंक हो गई।

DRM Dayanand Meet CM Sai: अमृत भारत स्टेशन योजना से सरोना-बालोद स्टेशन को मिलेगी नई पहचान, सीएम साय से मिले DRM दयानंद

भूपेश बघेल ने कहा कि वे अध्यक्ष की अनुमति से इस विषय पर अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के वर्धा स्थित सेवाग्राम की तर्ज पर नवा रायपुर में भी सामाजिक, शैक्षणिक और गांधीवादी गतिविधियों के संचालन के उद्देश्य से सेवाग्राम केंद्र स्थापित करने की घोषणा उनकी सरकार के कार्यकाल में की गई थी।

बघेल ने कहा कि यह केवल घोषणा नहीं थी, बल्कि इसके लिए बजट में भी प्रावधान किया गया था और उसी के अनुरूप कार्य शुरू किया गया। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने भी परियोजना का अध्ययन करने के बाद इसे आगे बढ़ाया है और अब तक इस कार्य को रोका नहीं गया है।

Bhilai Road Accident: मातम में बदली रथ यात्रा की खुशियां, पूजा में जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, एक घायल

CG Assembly Monsoon Session: पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सदन को इस तथ्य से अवगत कराना था कि सेवाग्राम परियोजना पर कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक अजय चंद्राकर को यह पसंद नहीं आता कि उनके सवाल के दौरान कोई दूसरा सदस्य अपनी बात रखे। इस मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक तीखी बहस हुई, जिससे सदन का माहौल गर्मा गया। हालांकि बाद में अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद कार्यवाही सामान्य रूप से आगे बढ़ी।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close