Breaking news
Advertisement
क्राइमदेश

प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग से बलात्कार, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

प्रेम जाल में किशोरी युवती को फसांकर कर उससे बलात्कार कर और उस कृत का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह पूरा मामला नोएडा का है.

मामले में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि आरोपी उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा है और 5 लाख रुपये की मांग कर रहा था.

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना फेस दो क्षेत्र के भंगेल गांव निवासी एक किशोरी ने सोमवार की रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी निशांत मिश्रा से कुछ समय पूर्व उसकी दोस्ती हुई थी. उन्होंने बताया कि आरोप प्रशांत मिश्रा ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर उससे बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया. इसके साथ ही आरोप वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा है तथा वीडियो की एवज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था.

इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से फोन भी बरामद कर लिया गया है. इसके साथ ही आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close