[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Bank Holiday 2026: कल से लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक-कैश और लेनदेन हो सकते हैं प्रभावित, आज ही निपटा लें जरूरी काम

नई दिल्ली। Bank Holiday 2026: देशभर में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा सरकारी और त्योहारों के कारण भी अवकाश रहता है। कई बार कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होती हैं। ऐसे में आम लोगों के चेक क्लियरेंस, नकदी जमा-निकासी और अन्य जरूरी बैंकिंग से जुड़े कामकाज प्रभावित होते हैं। ऐसे में अगर आपका खाता भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि, आगामी दिनों में लगातार 6 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहक आज ही जरूरी बैंकिंग कार्य समय रहते निपटा लें।

Read More: Kawardha Ghar Wapsi: वनांचल में तेज हुआ घर वापसी अभियान, 200 लोगों ने की मूल धर्म में वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर धोकर किया स्वागत 

दरअससल, 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है जिस वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। वहीं 24 मई को साप्ताहिक अवकाश (रविवार) के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 25 और 26 मई को  ‘ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन’ (AISBISF) ने दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे काम प्रभावित होगा। वहीं 27 और 28 मई को बकरीद के मौके पर आरबीआई (RBI) के कैलेंडर के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में सरकारी छुट्टी रहेगी,जबकि, जम्मू-कश्मीर और कुछ अन्य राज्यों में दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे।

Read More: Raipur News: राजधानी में सराफा कारोबारी के बेटे ने की आत्महत्या, पसरा मातम, 3 साल पहले मृतक की पत्नी और बेटे ने भी की थी खुदकुशी

Bank Holiday 2026: बता दें कि, शाखाएं बंद रहने से काउंटर से कैश जमा करने या निकालने, पासबुक अपडेट कराने, चेक क्लीयरेंस और लोन प्रोसेसिंग जैसे इन-पर्सन काम पूरी तरह प्रभावित होंगे। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन काम जारी रहेंगे। जिसके तहत आप नेट बैंकिंग, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और अन्‍य सर्विसेज का उपयोग कर सकते हैं।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close